लड़की पारदर्शी कपड़े न पहने,ज्यादा चुलबुलापन न रखे, चीनी स्कूल की यौन उत्पीड़न से बचने की सलाह.......

चीन के एक स्कूल ने लड़कियों को यौन उत्पीड़न से बचने के लिए ज्यादा हंसी मजाक न करने और ढंग के कपड़े पहनने की सलाह दी है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है. सोशल मीडिया पर स्कूल के इस आदेश की खूब आलोचना भी हो रही है. दरअसल, यह पूरा मामला सदर्न चाइना के एक मिडिल स्कूल से जुड़ा है. जहां स्कूल के सिलेबस में मेंटल हेल्थ एजुकेशन के एक चैप्टर को सिलेबस में शामिल किया गया है. जिसमें लड़कियों के लिए कहा है कि उन्हें पारदर्शी या छोटे कपड़े नहीं पहनने चाहिए. साथ ही उन्हें चुलबुले व्यवहार से बचना चाहिए. इसके साथ ही लड़कियों को चेतावनी देते हुए कहा गया है कि जो लड़कियां इन बातों का पालन नहीं करेंगी, उन्हें यौन शोषण का सामना करना पड़ सकता है.






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments