गाँव के तालाब में मिली युवती की लाश, क्षेत्र में फैली सनसनी, हत्या या आत्महत्या, पढ़ें ख़बर...

छत्तीसगढ़ प्रदेश के सरगुजा जिले के दरिमा थाना क्षेत्र के एक तालाब में युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैली हुई है। स्थानीय लोगों कि सुचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार घटना सरगुजा जिले के दरिमा थाने क्षेत्र के गांव-भालू कछार नगेरा घुटरा की है।
ग्रामीणों के बताये अनुसार युवती का शव गाँव के एक सूखे तालाब में दफन किया गया था। शव को देखने पर प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है, ग्रामीणों के खबर करते ही पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और शव को गड्ढे से खोदकर बाहर निकाला गया है।
फॉरेंसिक टीम मामले की जांच में जुटी हुई है। फ़िलहाल अब तक मृत युवती की पहचान नहीं हो पायी है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments