पेड़ पर लटका मिला युवती का शव, पहेली सुलझाने में जुटी पुलिस...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
जांजगीर- पामगढ़ इलाके में सोमवार सुबह पेड़ से लटकती युवती की लाश मिलने से सनसनी फैल गई | जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी जानकारी शिवरीनारायण थाना पुलिस को दी | सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर युवती के शव को कब्जे में लिया और मामले की जांच में जुट गई है |
शिवरीनारायण पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह ग्राम बेलारी के कंजी नाला डैम के पास ग्रामीणों ने देखा कि एक 20 से 22 वर्षीय लड़की की लाश पेड़ में लटकी हुई है | जिसकी सूचना उन्होंने तत्काल 112 को दी जिसपर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर काफी पूछताछ की लेकिन युवती की पहचान नहीं हो सकी है | युवती काला टीशर्ट और ब्लू जींस पहने हुई घटना स्थल पर मिली है |
फिलहाल पुलिस मामले में हर संभव पहलू की जांच कर रही है | आसपास के गांव में भी युवती के बारे में पतासाजी की जा रही है | प्रथम दृष्टया मामला सुसाइड का लग रहा है | लेकिन अभी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है | पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा कि ये हत्या है या आत्महत्या | पुलिस इस समय मौका-ए-वारदात से सबूत जुटाने में लगी है | फिलहाल मामले में जांच जारी है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments