भारत से पाकिस्तान पहुंची लड़की, सीमा हैदर से होने लगी तुलना, जानें पूरा मामला..

एक तरफ पाकिस्तान की सीमा भारत में हैं तो वहीं दूसरी तरफ भारत की अंजू भी पाकिस्तान में हैं | दोनों एक ही वजह से अपने-अपने मुल्कों से पड़ोसी देश में आई हैं |
पाकिस्तान में भारतीय महिला:-
पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर खूब चर्चा में हैं, इस भारत से पाकिस्तान पहुंची एक लड़की की तुलना सीमा हैदर से की जा रही है, अंजू नाम की भारतीय लड़की अपने फेसबुक प्रेमी नसरुल्लाह से मिलने के लिए पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा पहुंची है|
हालांकि, अंजू ने सीमा हैदर के मुद्दे से पहले ही पाकिस्तान जाने के लिए आवेदन किया था और वह कानूनी तौर पर गई थीं, अंजू ने पड़ोसी मुल्क जाने के लिए 21 जून को आवेदन किया था| जिस शख्स से मिलने के लिए वह पाक पहुंची हैं वो एक स्कूल में शिक्षक था और वर्तमान में एक चिकित्सा प्रतिनिधि के रूप में काम करता है |
फेसबुक से हुई थी दोस्ती :-
दोनों सोशल मीडिया पर मिले थे और धीरे-धीरे दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया, 35 वर्षीय अंजू की 29 वर्षीय नसरुल्लाह से फेसबुक पर दोस्ती हुई थी| पाक सुरक्षा सूत्रों का कहना है कि दोनों की दोस्ती की जांच जारी है, भारतीय लड़की अंजू का कहना है कि वह नसरुल्लाह के बिना नहीं रह सकती |
सुरक्षा एजेंसियां कर रही जांच :-
डी.पी.ओ - डी.आई.आर बाला मुश्ताक खान ने पुष्टि की, के लड़की की फेसबुक फ्रेंडशिप के बाद भारत से डी.आई.आर आई है. लड़की के संबंध में जांच की जा रही है. लड़की पुलिस के पास है और सुरक्षा एजेंसियां लड़की की जांच कर रही हैं, जैसे ही लड़की का पता चलेगा, मीडिया को स्थिति के बारे में सूचित किया जाएगा|
सीमा और अंजू की कहानी में काफी कुछ एक जैसा है :-
दोनों प्यार के चक्कर में अपने मुल्क से बाहर निकली हैं, दोनों पूछताछ का सामना कर रही हैं, दोनों को ऑनलाइन प्यार हुआ, हालांकि सीमा की पबजी तो अंजू की फेसबुक पर बातचीत की शुरुआत हुई थी |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments