तुष्टिकरण को लेकर गिरिराज सिंह ने लगाया नीतीश सरकार पर आरोप....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने नवरात्रि के आयोजन पर आरोप लगाते हुए कहा है कि नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव इफ्तार करते हैं तो आप तुष्टिकरण की बात नहीं करते हैं, लेकिन सनातन त्यौहार नवरात्रि को तुष्टीकरण से जोड़ा जाता है ।वहीं, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने इफ्तार पार्टी में टोपी पहनने पर तंज करते हुए कहा कि टोपी पहनने से लोगों को वोट मिलता है लेकिन हिंदुओं को वोट के लिए बांटा जाता है।
वहीं दुर्गा पूजा के दौरान शिक्षकों के प्रशिक्षण को लेकर भी गिरिराज सिंह नीतीश सरकार पर तंज कसा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इनको मुसलमान की छुट्टी काटने की हिम्मत नहीं है, लेकिन हिंदुओं की छुट्टी में कटौती करते हैं। उन्होंने कहा कि जब-जब हिंदू जागेगा उन्हें समझ में आएगा कि वोट बैंक यह भी हो सकता है। गिरिराज सिंह ने लोगों से अपील की कि हिंदू बनो नहीं तो यह लोग पाकिस्तान की तरह कुचल देंगे। कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा कि राहुल गांधी या खड़गे प्रधानमंत्री के उम्मीदवार होंगे। इस पर गिरिराज सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार को झटका लगा है,अब क्या तैंतीस हजार का झटका लगेगा।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments