google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

रायपुर पुलिस का तोहफा, 55 लाख के 200 गुम हुए मोबाइल वापस दिलाए....

Aug 19, 2023
1 min read






























































रायपुर- गुम मोबाईल फोन की घटना को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध अभिषेक माहेश्वरी एवं उप पुलिस अधीक्षक अपराध दिनेश सिन्हा को गुम मोबाईल फोन ढूंढ कर बरामद करने हेतु निर्देशित किया गया था। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा आवेदकों द्वारा प्रस्तुत गुम मोबाईल फोन के आवेदनों पर गुम हुए मोबाईल फोन को ढूंढने का विशेष अभियान चलाया गया। एण्टी क्राईम एण्टी साईबर यूनिट की टीम द्वारा आवेदकों के गुम हुए कुल 200 नग मोबाईल फोन को रायपुर सहित अन्य जिलों सहित अन्य राज्यों महाराष्ट्र, उड़ीसा, झारखण्ड, उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश के अलग - अलग स्थानों से ढूंढ कर बरामद किया गया। एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा कुल 200 नग मोबाईल फोन कीमती लगभग 55,00,000/- (पचपन लाख रूपये) बरामद कर आज दिनांक 19.08.2023 को मोबाईल फोन उनके स्वामियों के सुपुर्द किया गया। जिस पर मोबाईल फोन के स्वामियों द्वारा एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम सहित रायपुर पुलिस की भूरी - भूरी प्रशंसा कर धन्यवाद दिया गया।


इसके पूर्व भी वर्ष 2023 में अब तक एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा आवेदकों के गुम हुए करोड़ो रूपये कीमत के कुल 374 नग मोबाईल फोन को रिकवर कर मोबाईल फोन स्वामियों को वितरित किया जा चुका है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html