google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

दिग्गज गूगल ने 27 मिलियन डॉलर का किया सेटलमेंट...

Dec 2, 2023
1 min read





































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

सैन फ्रांसिस्को- टेक दिग्गज गूगल ने अन्यायपूर्ण लेबर प्रैक्टिस का आरोप लगाने वाले कर्मचारियों के साथ 27 मिलियन डॉलर का सेटलमेंट किया है। कैलिफोर्निया राज्य अदालत के दस्तावेजों पर गौर करने वाली सेमाफोर की एक रिपोर्ट के अनुसार, यह अपनी तरह के सबसे बड़े एग्रीमेंट का रिकॉर्ड है।


गूगल केस कैलिफोर्निया के निजी अटॉर्नी जनरल अधिनियम के तहत दायर किया गया था। शुक्रवार देर रात कहा गया, “2016 का मुकदमा पिछले सात सालों में टेक इंडस्ट्री में आई कर्मचार सक्रियता की पहली झलक में से एक था।”


सेटलमेंट के तहत अधिकांश राशि, जो अभी भी अदालत की मंजूरी के अधीन है, राज्य को जाएगा, जिसमें लगभग 100,000 गूगल कर्मचारियों को लगभग 20 डॉलर से 70 डॉलर प्रत्येक को मिलेगा, यह इस बात पर निर्भर करेगा कि उन्होंने कंपनी में कितने समय तक काम किया है। कहा गया है, ”अधिनियम का उद्देश्य कर्मचारियों को मुआवजा देने के बजाय कंपनियों को दंडित करना है।”


गूगल के एक प्रवक्ता के हवाले से कहा गया, “हालांकि हम अपनी नीतियों की वैधता में दृढ़ता से विश्वास करते हैं, लगभग आठ वर्षों की मुकदमेबाजी के बाद गूगल ने निर्णय लिया कि किसी भी गलत कार्य को स्वीकार किए बिना मामले का समाधान सभी के सर्वोत्तम हित में है।” मुकदमा गूगल के स्वामित्व वाले नेस्ट में एक कर्मचारी की बर्खास्तगी के बाद दायर किया गया था, जिसे फेसबुक पर कंपनी के प्रबंधन के बारे में शिकायतें पोस्ट करने के लिए निकाल दिया गया था।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html