ग़दर 2 ने 15 अगस्त को बॉक्स ऑफिस में की इफरात कमाई, 200 करोड़ के क्लब में शामिल.......

'गदर' को लेकर थिएटर्स ने 2001 में जो माहौल देखा था, अब 'गदर 2' को लेकर भी वैसा ही माहौल थिएटर्स में बना रही है. जनता के इस प्यार का असर 'गदर 2' की कमाई पर भी नजर आ रहा है. अबतक 4 दिन में 173 करोड़ रुपये से ज्यादा नेट कलेक्शन कर चुकी इस फिल्म की कमाई 'करिश्माई' कही जा सकती है. मिली जानकारी के अनुसार गदर 2 ने 15 अगस्त के दिन 55 करोड़ का कलेक्शन किया है. जिसके बाद फिल्म का टोटल कलेक्शन करीब 228 करोड़ हो गया है. गदर 2 पांच दिन में ही 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है इसे 300 करोड़ का आंकड़ा पार करने में ज्यादा समय नहीं लगने वाला है.ं 173.58 करोड़ का कलेक्शन कर लिया था. गदर 2 ने पहले दिन 40.1 करोड़, दूसरे दिन 43.08 करोड़, तीसरे दिन 51.70 करोड़ और चौथे दिन 38.70 करोड़ का कलेक्शन किया था और पांचवें दिन 55 करोड़ रुपये कमाए, कुल मिलाकर भारत में कुल 229 करोड़ रुपये की कमाई हुई।
स्वतंत्रता दिवस के दिन ग़दर 2 की कमाई मिली जानकारी के अनुसार ग़दर 2 ने स्वतंत्रता दिवस के दिन 55 करोड़ का विस्फोटक कलेक्शन किया है. जिसके बाद फिल्म का टोटल कलेक्शन करीब 228 करोड़ हो गया है. गदर 2 पांच दिन में ही 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है इसे 300 करोड़ का आंकड़ा पार करने में ज्यादा समय नहीं लगने वाला है.
ओएमजी 2 ने किया इतना कलेक्शन गदर 2 के साथ अक्षय कुमार की ओएमजी 2 भी सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. ये फिल्म भी अच्छा कलेक्शन कर रही है. 15 अगस्त को दोनों ही फिल्मों ने रिकॉर्डतोड़ कमाई की है. अब तक का दोनों ही फिल्मों का हाईएस्ट कलेक्शन रहा है. आइए आपको बताते हैं गदर 2 और ओएमजी 2 ने 15 अगस्त के दिन कितनी कमाई की है.
अक्षय कुमार की ओएमजी 2 की बात करें तो गदर 2 के मामले में ये फिल्म काफी पीछे चल रही है लेकिन इसकी काफी तारीफ हो रही है. लोगों से फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक ओएमजी 2 ने 15 अगस्त के दिन करीब 18.50 करोड़ का कलेक्शन किया है. जिसके बाद फिल्म का कलेक्शन करीब 75 करोड़ हो जाएगा. ओएमजी 2 अब 75 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है और उम्मीद की जा रही है इस वीकेंड तक फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी.






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments