google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

मतदाता जागरूकता संबंधी एप डाउनलोड करवाकर दिया “शत प्रतिशत मतदान का संदेश.....

Nov 9, 2023
1 min read





































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

विधानसभा आम चुनाव 2023- स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं स्वीप नोडल अधिकारी मोहनलाल खटनावलिया ने जिले के पशुपालन विभाग, डेयरी संघ सदस्य, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ बैठक ली।

बैठक में मतदान दिवस 25 नवम्बर 2023 को भीलवाड़ा जिले का शत प्रतिशत मतदान हो इसके लिये की जाने वाली कार्ययोजना के बारे में बताया गया। निर्वाचन विभाग द्वारा जारी मोबाईल एप, सी-विजिल, वोटर हेल्पलाईन एप व केवाईसी एप को डाउनलोड करवाने के साथ ही इनके उपयोग के बारे विस्तृत जानकारी दी गयी। महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी, सुपरवाईजर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मतदान दिवस को बैग्स ग्रुप के साथ अधिक से अधिक मतदाता जागरूकता कार्यक्रम करने के लिए कहा गया। पशुपालन विभाग से आये संभागियों को उनके चिकित्सालयों पर पोस्टर बैनर लगाने हेतु निर्देशित किया गया एवं कार्मिकों के साथ उनके परिवार एवं चिकित्सालय में आने वाले सभी सदस्यों से संकल्प पत्र भरवाने व सेल्फी लेकर व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर करने हेतु निर्देशित किया गया।

भीलवाड़ा जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लि. से आये प्रबन्धक विपिन शर्मा को जिले में लगे सभी डेयरी बूथों पर मतदान दिवस 25 नवम्बर 2023 एवं समय प्रातः 7 से सायं 6 बजे की जानकारी लिखे पोस्टर बैनर लगाने के लिए निर्देशित किया गया।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html