बेटे को दिया जन्म, IPS नवजोत सिमी बनीं मां...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
IPS नवजोत सिमी- आईपीएस नवजोत सिमी मां बन गई हैं। उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। IAS तुषार सिंगला और IPS नवजोत सिमी ने 14 फरवरी 2020 यानी वैलेंटाइन डे के दिन शादी की थी।
नवजोत सिमी यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2018 क्रैक कर आईपीएस बनीं । पंजाब के गुरदासपुर जिले की रहने वाली नवजोत डॉक्टरी के पेशे से सिविल सर्विसेज में आईं । नवजोत उन युवतियों में से एक है जो टैलेंट के साथ-साथ अपनी खूबसूरती के चलते भी सोशल मीडिया पर चर्चित रहती हैं। सोशल मीडिया पर इनकी फैन फोल्लोविंग भी जबरदस्त रहती है।

उन्होंने 5वीं कक्षा तक गांव के स्कूल से पंजाबी मीडियम से पढ़ाई की । उनके पिता बैंक में काम करते थे और मां हाउसवाइफ थी। छठी कक्षा से 12वीं तक उन्होंने गुरदासपुर शहर के स्कूल से पढ़ाई की। मेडिकल प्रवेश परीक्षा पीएमटी (अब नीट) में कम रैंक होने के चलते उन्हें एमबीबीएस में एडमिशन नहीं मिला। एक साल ड्रॉप करके तैयारी करने की बजाय उन्होंने बीडीएस करके डेंटिस्ट बनने का फैसला लिया। पैसों की तंगी की वजह से वह एमडीएस का कोर्स नहीं कर सकीं। तब उन्होंने कुछ जानकारों की सलाह लेकर यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करनी शुरू की।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments