google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

सब्जी मंडी से 60 हजार रुपये लहसुन की हुई चोरी...

Dec 25, 2023
2 min read




































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

महोबा - यूपी के महोबा जिले में सब्जी मंडी से 60 हजार रुपये का लहसुन चोरी हो गया. पीड़ित ने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत के बाद पुलिस मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश में जुट गई है. लहसुन की ये चोरी ऐसे समय हुई जब उसकी कीमतें 300 रुपये किलो तक पहुंच गई हैं |


लहसुन की बढ़ती कीमतों से आम उपभोक्ता काफी परेशान है. एक महीने में लहसुन की कीमतें दो गुना तक बढ़ गई हैं. अभी लहसुन 300 रुपये किलो तक बिक रहा है. इस बीच सब्जी मंडी में एक दुकान का शटर तोड़कर 60 हजार कीमत का लहसुन चुराकर चोर फरार हो गए. दुकानदार मोहमद इमरान ने जब माल का मिलान किया तो लहसुन की 8 बोरियां गायब मिलीं |


फिलहाल, पीड़ित दुकानदार मोहमद इमरान ने लिखित तहरीर देकर शहर कोतवाली पुलिस को दुकान में हुई चोरी की वारदात की जानकारी दी है. जिस पर पुलिस जांच में जुट गई है. चोरी की यह वारदात शहर के कीरत सागर इलाके में संचालित थोक सब्जी मंडी में हुई है |


सब्जी मंडी में आलू, प्याज, लहसुन के थोक विक्रेता मोहम्मद इमरान ने जब आज अपनी दुकान खोली तो दुकान का शटर टूटा हुआ मिला. जिसके बाद दुकान में रखे माल का मिलान किया गया तो पता चला कि लहसुन की आठ बोरियां गायब हैं. जिसकी बाजार में कीमत 60 हजार रुपये है. यह देख दुकानदार के होश उड़ गए |


पीड़ित दुकानदार ने बताया कि सब्जी मंडी में शराबी और अराजकतत्व घूमते रहते हैं, जिसके चलते यह चोरी हुई. ऐसे में सुरक्षा को लेकर सब्जी विक्रेता चिंतित हैं. दुकानदार ने सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाए जाने की भी मांग की है. वहीं, इस मामले को लेकर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है. मामले में महोबा के थाना इंचार्ज ने बताया कि सब्जी मंडी से लहसुन की चोरी की शिकायत आई है, जिसकी जांच की जा रही है. जल्दी ही चोरों को पकड़कर लहसुन बरामद कर लिया जाएगा |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html