google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

छग से होकर निकला करोड़ों का गांजा, एमपी पुलिस ने पकड़ा.....

Oct 6, 2023
2 min read








































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

एक तरफ जहां मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियां चल रही है, तो वहीं दूसरी तरफ पुलिस भी अलर्ट मोड पर चल रही है। इसी कड़ी में सिंगरौली पुलिस अवैध नशा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई लगातार कर रही है पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छत्तीसगढ़ से चलकर सिंगरौली में गांजा की खेत लाई जा रही थी पुलिस ने चेकिंग लगाकर एक फोर व्हीलर वाहन समेत एक महिला सहित एक गांजा के तस्कर को गिरफ्तार की है बताया जा रहा है कि पकड़े गए गांजा की कीमत लगभग 10 लाख 76 हजार रुपए है।


ताजा मामला जिले के माडा थाना के बधौरा चौकी से सामने आया है। जहां बधौरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि छत्तीसगढ़ की ओर से एक फोर व्हीलर में बड़ी मात्रा में गांजे की खेप मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में सप्लाई होने वाली है। सूचना पर चौकी प्रभारी ने अपने दल-बल के साथ चेकिंग लगाकर घेराबंदी की। चेकिंग करने पर दो आइसक्रीम के पॉलिथीन में डिब्बे पकड़े गए। जब उनकी तलाशी की गई थी उसमें से 53 किलो 800 ग्राम पुलिस ने गांजा बरामद किया पकड़े गए गांजे की कीमत 10 लाख 76 हजार रुपए बताई जा रही है।


वहीं इस पूरे मामले में एसपी मोहम्मद यूसुफ कुरैशी ने खुलासा करते हुए बताया कि अवैध नशे के खिलाफ सिंगरौली पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है जिसमें से आज एक महिला समेत एक अन्य आरोपी को पुलिस गिरफ्तार कर पाई है। हालांकि इसमें से तीन से ज्यादा आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस लगातार उनकी छानबीन कर रही है और जल्द ही इस पूरे मामले का पर्दाफाश करने का दावा कर रही है कि आखिर इतनी बड़ी गांजे की खेप जिले में यह कहां पर बेचने वाले थे और इसमें कितने आरोपी शामिल है और यह कब से यह कार्य कर रहे हैं।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html