कारोबारी को गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने दी धमकी, मांगे रुपये, डरा परिवार....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़-
दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, महाराष्ट्र के बाद अब बिश्नोई गैंग की उत्तर प्रदेश में भी एंट्री हो गई है | उत्तर प्रदेश के एक बड़े व्यवसाई को गोल्डी बराड़ ने दी धमकी दी है | कैलीफोर्निया में गैंगस्टर गोल्डी बराड़ लगातार एक्टिव है | गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने पश्चिमी यूपी में रामपुर के कारोबारी को वॉयस नोट भेजकर यह धमकी है | कारोबारी के पास अंतरराष्ट्रीय नंबर से जबरन वसूली का फोन आया है |
उत्तर प्रदेश पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किया है | एफआईआर के मुताबिक शिकायतकर्ता को 10 सितंबर को शाम 6 बजे व्हाट्सएप पर एक अंतरराष्ट्रीय नंबर से पहली कॉल आई | फोन करने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का सदस्य गोल्डी बराड़ बताया और कहा कि सावधान रहना तुझ पर नजर है मेरी | शिकायतकर्ता ने पहले सोचा कि यह एक फर्जी कॉल है, लेकिन उसे 12 सितंबर को उसी नंबर से फिर से कॉल आई और कॉल करने वाले ने उसे फिर से धमकी दी |
यूपी पुलिस ने इस मामले में आईपीसी की धारा 504 और 507 के तहत केस दर्ज किया है | वॉयस नोट में कहा गया, “… जान है तो जहान है, वधिया काम करते रहो… मेरी वॉयस चेक करवा लो , अच्छा काम कर रहा हूं | अगर आप मेरी आवाज की जांच कराना चाहते हैं तो करा लीजिए |" बराड़ फिलहाल अमेरिका के केलीफोर्निया में है, इस साल जुलाई में इंटरपोल द्वारा उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी किया गया था |
पंजाब के मुक्तसर साहिब का रहने वाला बराड़ 2017 में कनाडा चला गया था | इससे पहले जून में गायक और रैपर हनी सिंह ने बरार पर धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी | दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इस मामले में एफआईआर दर्ज की थी | वो सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस का मास्टरमाइंड है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments