google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

ज्वैलर्स की दुकान को गैंग ने बनाया निशाना...

Oct 28, 2023
2 min read
















































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

दशहरा वाले दिन आगरा के आवास विकास कालोनी सेक्टर 10 (सिकंदरा) में पीएस ज्वैलर्स की दुकान 25 हजार के इनामी अजय उर्फ पिंटू के गैंग ने लूटी थी। गैंगस्टर को करवाचौथ पर पत्नी को कंगन और हार देना था। सिकंदरा पुलिस ने गुरुवार देर रात जेसीबी चौराहे के पास मुठभेड़ में तीन बदमाशों को पकड़ा। गैंगस्टर के पैर में गोली लगी। कब्जे से लूट का माल मिला है। 24 अक्टूबर को घटना हुई थी। सजल शर्मा को दुकान में बंधक बनाकर लूटपाट की गई थी। बदमाश करीब पांच लाख के जेवरात और 40 हजार कैश लूटकर ले गए थे। सीसीटीवी फुटेज से पुलिस को सुराग मिले।


डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने बताया कि वारदात में नगला विधिचंद (सदर) निवासी गैंगस्टर अजय उर्फ पिंटू, राहुल, रोहित कर्दम, इरादतनगर का गैंगस्टर मोतीराम और विष्णु शामिल थे। अजय के साथ रोहित और राहुल को भी पकड़ा गया है। शेष फरार हैं। गैंगस्टर ने पूछताछ में बताया कि 10 साल पहले शादी हुई थी। पत्नी जयपुर गई हुई है। करवाचौथ पर उसे कंगन और हार देना था। दीपावली निकट है, रुपये भी चाहिए थे। इसलिए योजना बनाई। पहले कई दिन रेकी की। उसके बाद घटना को अंजाम दिया।


दो बाइक पर चार बदमाश आए थे। रोहित दोपहर को ऑटो से मौके पर पहुंच गया था। रेकी कर रहा था। पिंटू, राहुल और विश्वजीत दुकान में लूट करने घुसे थे। बदमाशों ने पुलिस को बताया कि सूचना करीब 40 लाख के जेवरात की मिली थी। बहुत सारे जेवरात नकली भी निकले। सिर्फ एक जोड़ी कंगन ही असली थे।


आरोपित रोहित ने बताया कि उसे बाइक की किस्त चुकानी थी। इसलिए, लूट की योजना में शामिल हो गया था। मई 2022 में पिंटू उर्फ अजय ने सदर क्षेत्र में इसी अंदाज में वारदात की थी। मई 2023 में उसके खिलाफ सदर थाने में गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा लिखा गया। विवेचना ताजगंज थाने से चल रही थी। विवेचक ने इस दौरान उसकी गिरफ्तारी के लिए क्या प्रयास किए। क्या 82 की कार्रवाई की गई। पिंटू पर 17 अक्टूबर को 25 हजार का इनाम घोषित हुआ था। डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने बताया कि विवेचक की प्रारंभिक जांच कराई जा रही है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html