google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

भूपेश के एटीएम के वजन से दबा है गांधी परिवार- चौधरी....

Sep 28, 2023
2 min read






































































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-

  • छत्तीसगढ़ में माफिया सरकार चल रही है....

रायपुर। भाजपा प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी ने भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि छत्तीसगढ़ में माफिया सरकार चल रही है। सब जगह माफिया राज कांग्रेस ने स्थापित किया है। इस माफिया राज की कड़ी में पीएससी है और जो अन्य भर्ती एजेंसी हैं, वहां पर भी कांग्रेस ने माफिया राज्य स्थापित किया है।

भाजपा प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि अभी राहुल गांधी आए थे। बिलासपुर में युवा जगह जगह आक्रोशित होकर खड़े थे। भूपेश बघेल ने पुलिस पर दबाव डालकर उन लोगों को रुकवाया। जब रेल में राजनीतिक नौटंकी करने के लिए राहुल गांधी जाने लगे तो वहां पर युवाओं ने पीएससी पर सीधा सवाल किया। सीधी शिकायत की। पीएससी धांधली पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बोलते हैं कि कोई शिकायत आई है क्या?


राहुल गांधी के सामने युवाओं ने शिकायत कर दी और बताया कि प्रतिभागियों ने मुख्यमंत्री निवास में लिखित में शिकायत की है लेकिन राहुल ने कुछ नहीं कहा। दरअसल भूपेश बघेल के एटीएम तले राहुल दबे हुए हैं। इसीलिए युवाओं के मसले पर कुछ भी बोलने का साहस नहीं कर सकते क्योंकि गांधी परिवार का एटीएम भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ को बना रखा है और भूपेश का जो एटीएम है उसके वजन के तले राहुल गांधी दबे हुए हैं। इसलिए युवा भाई बहनों के अधिकार, उनके हक की बात पर राहुल कुछ नहीं बोल रहे। यदि राहुल में जरा भी नैतिकता रहती तो रेल के सफर में ही कार्रवाई हो जाती। चौधरी ने कहा कि उच्च न्यायालय ने 18 लोगों की नियुक्ति पर स्थगन दिया है। इस तरह की स्थिति जब सामने हैं तो भूपेश बघेल कार्रवाई क्यों नहीं करना चाहते।

छत्तीसगढ़ के सभी भाई बहन देख रहे हैं। सबके सामने है कि किस तरह का आक्रोश छत्तीसगढ़िया युवा के मन में है। किस तरह की हताशा, किस तरह की निराशा है। कैसे वे युवा जो राजनीति से जुड़े हुए नहीं हैं, वह खुलकर आरोप लगा रहे हैं कि डिप्टी कलेक्टर के लिए एक करोड रुपए चल रहा है। डी एस पी के लिए पच्चत्तर लाख चल रहा है। युवा मुखर होकर आरोप लगा रहे हैं।

ओपी चौधरी ने कहा कि विधायक के सामने नोटों की गड्डियां दिखती हैं, तब भी भूपेश यही बोलते हैं। उन्होंने कहा वे सरकार के मुखिया हैं। मुख्यमंत्री के पद पर आसीन हैं। यदि किसी भी प्रकार की कोई स्थिति उत्पन्न होती है तो उन्हें स्वयं संज्ञान लेना चाहिए। बिना किसी के कहे उन्हें कदम उठाना चाहिए। हमने सीबीआई जांच की मांग की थी। अनेक युवाओं ने अनेक प्रकार की शिकायत की है। लिखित शिकायत की है। इसके बावजूद यह सरकार शिकायतकर्ता पर दबाव डालती है। धमकी दी जाती है। जो युवा सामने आकर बोलते हैं, उन्हें नोटिस दिया जाता है। उन्हें दबाने का काम किया जाता है। भूपेश एक तरफ कहते हैं कि शिकायत क्यों नहीं करते दूसरी तरफ जो सामने आता है उसको नोटिस देकर उसकी आवाज को दबाने का, लोकतांत्रिक अधिकार को कुचलने का प्रयास करते हैं। शिकायत की गई है इसकी प्रति भी सबके सामने है। क्योंकि उन्होंने माफिया राज पीएससी में स्थापित कर रखा है। लेकिन युवा अब कांग्रेस सरकार की असलियत जान चुकी है और उन्होंने इस कांग्रेस सरकार को सबक सिखाने का मन बना लिया है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html