G-20 समिट- स्कूल ,बैंक बंद, बसों पर भी लगेगी पाबंदी......

राजधानी दिल्ली में सितंबर महीने में बहुप्रतीक्षित G20 समिट होने जा रही है | इस समिट को लेकर दिल्ली में तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं | जी 20 समिट को ध्यान में रखते हुए दिल्ली सरकार ने 08, 09 और 10 तारीख को छुट्टी का ऐलान किया है | दिल्ली सरकार और एमसीडी के सभी दफ्तर भी इन तीन दिनों तक बंद रहेंगे | इसके साथ ही सभी स्कूलों में भी तीन दिनों का अवकाश होगा | इसी के साथ, दिल्ली पुलिस ने भी ट्रैफिक एडवाइजरी भी तैयार कर ली है | इस दौरान दिल्ली पुलिस के नई दिल्ली जिले के तहत आने वाले बैंक और वित्तीय संस्थानों को भी बंद रखा जाएगा | पुलिस द्वारा पहले से चिह्नित दुकानों और व्यावसायिक जगहों को भी बंद रखा जाएगा |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments