इंडोर स्टेडियम में 7 अक्टूबर को 7000 स्टूडेंट्स एवं पैरेंट्स के लिए भविष्य मेरी मुट्ठी में ट्रेनिंग
पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:
स्टूडेंट्स सही समय पर सही निर्णय ले तो मनचाह भविष्य बना सकते है...
मुश्किलें कितनी भी हो अगर इच्छाशक्ति दृढ़ है तो निश्चित ही भविष्य मुट्ठी में है...
सुहिणी सोच संस्था द्वारा भारतीय सिंधी भाषा विकास परिषद भारतीय सिंधु सभा एवं जे सी आई रायपुर मेट्रो के बैनर तले एक वृहत मेगा ट्रेनिंग प्रोग्राम का | आयोजन किया जा रहा है जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों के लक्ष्य निर्धारण एवम उनके कैरियर के लिए मार्ग दर्शन कराना है। माता पिता के रूप में हम सभी अपने बच्चों के बेहतर और सफल भविष्य के लिए चिंतित रहते है। बहुत से बच्चे परीक्षा के समय तनाव, भय, कैरियर चयन में भ्रम, अज्ञानता जैसी समस्यायों के कारण अपना शतप्रतिशत नहीं दे पाते। इन्ही सब बातों को ध्यान में रखते हुए एक बहुउद्देशीय कार्यक्रम भविष्य मेरी मुट्ठी में का आयोजन होने जा रहा है जिसके ट्रेनर सीए चेतन तारवानी कक्षा 9 से 12 और कॉलेज के छात्र छात्राओं को उनके चयन परीक्षा के तनाव भ्रम से बचने के आसान उपाय मोटिवेशनल अंदाज में बताएंगे। चेतन तारवानी बोलते हैं अगर बच्चे सही समय पर सही निर्णय ले तो और बेहतर भविष्य बना सकते है उन्हे सही गाइडेंस की जरूरत होती है। जीवन में कितनी भी आज मुश्किलें हो अगर मंजिल पाने की इच्छा शक्ति दृढ़ हो तो निश्चित ही भविष्य मुट्ठी में है।
इस प्रोग्राम में राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तरीय राजनैतिक सामाजिक एवं संत जन अतिथि के रूप में आमंत्रित किए जायेंगे जिसमे कार्यक्रम के प्रारंभिक सत्र में शादणी दरबार के संत युधिष्ठिर लाल, पूर्व मुख्य मंत्री रमन सिंह, पूर्व गृह मंत्री बृजमोहन अग्रवाल अपनी बहुमूल्य उपस्तिथि देंगे। इसके साथ पूर्व कैबिनेट मंत्री अजय चंद्राकर पूर्व पी. डब्लू.डी. मंत्री राजेश मूणततथा पूर्व विधायक चंद सुंदरानी और महापौर एजाज़ देबर एवम भारतीय सिंधी भाषा विकास परिषद के वाइस चेयरमैन डॉ मोहन सवानी मंघनानी वा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सी ए तुलसी टेकवानी, भारतीय सिंधु सभा मुंबई के लाधाराम नागवानी, डॉ राम जवाहरानी अशोक नेनवानी को विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। इस कार्यक्रम में जिन स्कूलों में बस सुविधा नही है उनके लिए बस की व्यवस्था संस्था की तरफ से की गई है। प्रोग्राम में बच्चों को एक किट भी प्रदान की जाएगी जिसमे एक कॉपी, पेन, पानी की बॉटल वा बिस्कुट, नमकीन आदि होगा। इस संस्था की फाउंडर मनीषा तारवानी अध्यक्ष करिश्मा कमलानी एवं सचिव दीक्षा बुधवानी है तथा कार्यक्रम की निर्देशक विद्या गंगवानी है। इस कार्यक्रम में रायपुर के हर छोटे बड़े स्कूल कॉलेज वा कोचिंग सेंटर से लगभग 7000 विद्यार्थी अपने अभिभावकों के साथ शामिल होंगे और इसमें एंट्री पास निःशुल्क है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments