google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

फुंडहर के किसानों का हीरा ग्रुप पर मकान तोड़ने की साजिश का आरोप, आत्मदाह की चेतावनी

Jul 1, 2025
2 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-

रायपुर:-राजधानी रायपुर के ग्राम फुंडहर (प.ह.नं.-68, रा.नि.मं.-रायपुर-10, जिला रायपुर) के पीड़ित किसानों ने हीरा ग्रुप से जुड़े रितेश कुमार महतो पर गंभीर आरोप लगाते हुए आज रायपुर प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता की और अपनी व्यथा साझा की। किसानों का आरोप है कि रितेश कुमार महतो शासन-प्रशासन पर दबाव बनाकर उनके पैतृक मकानों को जबरन तुड़वाने की साजिश रच रहा है। उनका कहना है कि यह सब एक खास व्यक्ति को फायदा पहुंचाने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

किसानों के अनुसार, वे पिछले लगभग 30 वर्षों से उसी भूमि पर अपने पैतृक मकानों में निवास कर रहे हैं, जिसके वैध दस्तावेज — ऋण पुस्तिका क्रमांक 4243392 — उनके पास मौजूद हैं। उनका दावा है कि अब तक न तो पटवारी, न आर.आई., न तहसीलदार और न ही कलेक्टर कार्यालय की ओर से कोई सीमांकन या निर्माण हटाने की आधिकारिक सूचना दी गई है। यह जानकारी उन्हें केवल एक मित्र के माध्यम से तहसील कार्यालय में अनौपचारिक रूप से मिली।

प्रभावित परिवारों में बनस राम निषाद, श्रीमती सावन बाई निषाद, रामानंद निषाद, सम्पत निषाद, घनाराम निषाद, धर्मेन्द्र निषाद और श्रीमती इंदिरा बाई समेत कई स्थानीय किसानों ने प्रशासन से इस कार्रवाई को रोकने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनके घरों को तोड़ा गया, तो वे आत्मदाह जैसा कठोर कदम उठाने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी रितेश कुमार एवं संबंधित अधिकारियों की होगी।

कल पीड़ित किसानों ने इस मामले को लेकर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू और रायपुर कलेक्टर को भी ज्ञापन सोपा है एवं किसानों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि इस अन्यायपूर्ण कृत्य को तत्काल प्रभाव से रोका जाए और भू-माफियाओं के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि गरीब और पिछड़े वर्ग के लोगों के अधिकारों की रक्षा हो सके।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html