दो किसानों के खेत में गिरे फाइटर जेट के फ्यूल टैंक...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
लखनऊ- उत्तर प्रदेश के लखनऊ में दो किसानों के खेत में फाइटर जेट के फ्यूल टैंक पड़े मिले | ऊंचाई से गिरने के बाद तेज धमाका हुआ और आसपास खेतों में काम कर रहे लोग डर गए | पास जाकर देखा कि टैंक से तेल बह रहा था | ग्रामीणों ने तुरंत ही 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी | मौके पर बीकेटी एयरफोर्स स्टेशन के अधिकारी समेत पुलिस और प्रशासन के अन्य अधिकारी पहुंचे | फायर स्टेशन से दमकल को बुलवाया गया |
यह मामला बीकेटी थाना क्षेत्र के गाजीपुर का है | IFA की टीम फ्यूल टैंकों को अपने साथ ले गई | एक नियमित प्रशिक्षण मिशन के दौरान सिस्टम में आई खराबी के दौरान यह हादसा हुआ | दोपहर भारतीय वायुसेना के किरण विमान से दो फ्यूल टैंक गिर गए | इस दौरान विमान को सुरक्षित उतार लिया गया | प्यूल टैंक के गिरने से किसी तरह का कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ |
जानकारी के मुताबिक बक्शी का तालाब के पास यह घटना हुई | यहां पर भारतीय एयर फोर्स का स्टेशन है और लगातार ट्रेनिंग चलती है | मौके पर पहुंची पुलिस और एयरफोर्स के अधिकारियों ने ड्रॉप टैंक को बरामद कर लिया और एयरफोर्स स्टेशन ले गए |
एयरफोर्स के अधिकारियों के मुताबिक रुटीन ट्रेनिंग के दौरान कुछ खराबी आने से फ्यूल टैंक नीचे गिरे | लेकिन एयरक्राफ्ट को आराम से लैंड करा लिया गया | दोनों फ्यूल टैंक को बरामद कर लिया गया है | इसकी वजह से किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments