फ्रंट लाइन के पुलिस अफसरों का हो सकता है तबादला...
- ANIS LALA DANI
- Jan 6, 2024
- 1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
रायपुर - सत्ता परिवर्तन होने के साथ ही राज्य में पहली किस्त में एक साथ 88 आईएएस अफसरों के तबादला आदेश जारी होने के बाद पुलिस महकमे में बड़ी सर्जरी होने की संभावना व्यक्त की जा रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक, आईएएस की तर्ज पर थोक में 55 आईपीएस अफसरों का तबादला आदेश जारी हो सकता है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस अफसरों की ट्रांसफर लिस्ट करीब-करीब फाइनल हो गई है। जानकारी के मुताबिक, पांच साल तक फ्रंट लाइन में काम करने वाले पुलिस अफसरों को विष्णुदेव सरकार किनारे लगा सकती है।