दोस्तों ने ही मारा चाकू, मेडिकल स्टोर से लौट रहे युवक की हत्या....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ - कोरबा- सीएसईबी चौकी क्षेत्र के भैस खटाल बस्ती से हत्या का मामला आया सामने | जहां दो दोस्तों ने एक दोस्त को चाकू से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया | 15 दिनों में भैस खटाल में चाकूबाजी की ये दूसरी घटना है | मामूली बात पर दो दोस्तों ने मिलकर अपने ही एक दोस्त को चाकू से मार दिया |
मृतक शुभम यादव मेडिकल दुकान से वापस आ रहा था, तभी रिक्की यादव और प्रभाकर सारथी शुभम को घूमाने के नाम पर नहर के पास ले गए और इस वारदात को अंजाम दिया | शुभम को घायल अवस्था में हॉस्पिटल ले जाया गया | जहां उसने दम तोड़ दिया | वहीं इस घटना को अंजाम देने वाले दोनों युवक मौके से फरार हो गए हैं | पुलिस उनकी तलाश कर रही है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments