206 करोड़ की हेराफेरी, फंस सकते है बड़े नेता और उद्योगपति.....

DGGI की मुंबई जोनल यूनिट ने एक ऐसे सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है, जिसने फर्जी कंपनियों के खाते खोलकर और फर्जी बिल बनाकर सरकार को 206 करोड़ रुपए का चूना लगाया है, DGGI विभाग इस मामले की बारीकी से जांच कर रहा है, जीएसटी विभाग के इंटेलिजेंस डिपार्टमेंट को अंदेशा है कि इस गोरखधंधे में कई बड़े नेताओं और उद्योगपतियों के नाम भी शामिल हो सकते हैं, बताया जा रहा है कि इस फर्जीवाड़े को अंजाम देने के लिए उन लोगों के केवाईसी का इस्तेमाल किया गया, जिनसे नौकरी, सब्सिडी और राशन प्रदान करने की आड़ में दस्तावेज लिए गए थे, इनके नाम से कई फर्जी कंपनियां खोली गईं और कंपनियों के नाम से बैंकों में खाते भी खोल लिए गए, इस धोखाधड़ी में शामिल फर्मों और लोगों के सिंडिकेट ने 1000 से ज्यादा कीमत के फर्जी बिल बनाकर सरकार को 200 करोड़ से ज्यादा का चूना लगाया है, इस मामले में एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments