google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

मुद्रा योजना के अंतर्गत सस्ते ब्याज दरों पर लोन देने के नाम पर ठगी का खुलासा...

Oct 27, 2023
2 min read












































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

हापुड़- उत्तर प्रदेश के हापुड़ में पुलिस और साइबर सेल टीम ने एक युवती सहित चार शातिर साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है | ठगों के पास से 2 लैपटॉप, चेकबुक, 17 मोबाइल, 32 क्रेडिट कार्ड और हजारों रुपये की नकदी बरामद की गई है | पुलिस का कहना है कि इन ठगों के जाल में फंसकर अब तक सैकड़ों लोग लाखों रुपये गंवा चुके हैं | ये लोग सस्ती दरों पर लोन दिलाने के नाम पर ठगी करते थे |


जानकारी के अनुसार, हापुड़ पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी शातिर किस्म के ठग हैं, जो लोगों को अपनी बातों में उलझाकर ठगी करते हैं | साइबर सेल और हापुड़ पुलिस ने मामले की शिकायत मिलने पर जांच शुरू की थी | इसके बाद पुलिस ने दिल्ली के मोहन गार्डन द्वारका में स्थित 55 फुटा जैन रोड से आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया |


इनमें मथुरा की रहने वाली युवती के साथ ही उसके तीन साथियों को पकड़ा गया है | ये लोग पूरे देश में ठगी के लिए प्रचार करते थे | वह ऑनलाइन का सहारा भी लिया करते थे | विज्ञापन के माध्यम से कॉल करने वाले भोले भाले लोगों को बातों में उलझाकर लोन के नाम पर पैसे ऐंठते थे | इनके खातों में 24 लाख के ट्रांजेक्शन की जानकारी मिली है |


हापुड़ SP अभिषेक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने TATA CAPITAL मुद्रा योजना के अंतर्गत सस्ते ब्याज दरों पर लोन देने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है | एक युवती सहित 4 ठग पकड़े गए हैं | ये लोग सोशल मीडिया पर फर्जी मोबाइल नंबर डालकर लोने देने का ऐड भी देते थे | ये विभिन्न राज्यों में हजारों लोगों के साथ ऐसी घटनाएं कर लाखों रुपये ठग चुके हैं |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html