google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

UPI पैमेंट से किया फर्जीवाड़ा, छह लाख की धोखाधड़ी करने वाली महिला गिरफ्तार...

Jan 17, 2024
1 min read






































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

होटल की तरफ से आरोप लगाया गया कि महिला 30 दिसंबर को होटल में दाखिल हुई और उसने स्टे के अलावा स्पा की भी सुविधा का लाभ उठाया. इसके बाद पेमेंट की बात पर ऑनलाइन पेमेंट डन का मैसेज दिखा दिया.

दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट में 13 जनवरी को पुलिस ने होटल पुलमैन की शिकायत पर धारा 420 के तहत एक महिला के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है. होटल की तरफ से आरोप लगाया गया कि महिला 30 दिसंबर को होटल में दाखिल हुई और उसने स्टे के अलावा स्पा की भी सुविधा का लाभ उठाया. इसके बाद पेमेंट की बात पर ऑनलाइन पेमेंट डन का मैसेज दिखा दिया. जब होटल ने अपना अकाउंट चेक किया तो महिला की तरफ से दिखाया गया एक भी पैसा होटल के अकाउंट में क्रेडिट नहीं हुआ था.

होटल स्टाफ ने जब अकाउंट की जांच की तो महिला की तरफ से एक भी ट्रांजेक्शन उन्हें नहीं मिला. होटल की तरफ से कहा गया कि दौरान 13 जनवरी को जब महिला होटल खाली करके जाने लगी तो होटल स्टाफ ने उसे लॉबी में रोक कर बिल से संबंधित बात की. आरोप है कि महिला हंगामा करने लगी और साथ-साथ हाथापाई भी की.


पुलिस ने महिला को किया गिरफ्तार

महिला के हंगामा करने के बाद होटल की तरफ से पुलिस कंट्रोल रूम को कॉल कर दिया गया और फिर पुलिस ने होटल की तरफ से मिली शिकायत के बाद इस मामले में एफआईआर दर्ज कर महिला को गिरफ्तार कर लिया. हालांकि बाद में महिला को बेल मिल गई |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html