दूल्हे समेत चार लोगों की सड़क हादसे में मौत...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
मोगा- पंजाब के मोगा में भीषण सड़क हादसा हुआ है | दूल्हे व अन्य लोगों को लेकर जा रही एक कार खड़े ट्राले में जा टकराई | इसमें दूल्हे समेत चार लोगों की मौत हो गई | हादसे की खबर मिलते ही दुल्हन और दूल्हा पक्ष के लोगों में कोहराम मच गया | एक पल में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं | ये हादसा मोगा के अजीतवाल के पास हुआ है |
दरअसल, सुखबिंदर सिंह कार में सवार को होकर बारात लेकर फाजलिका से बदोवाल लुधियाना जा रहा था | कार में ड्राइवर के अलावा दूल्हा, सिमरन कौर, अंग्रेज सिंह और चार साल की बच्ची अर्शदीप थी | अजितवाल के पास कार खड़े ट्राले में जा टकराई |
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि सुबह करीब 6 बजे हादसा हुआ | ट्राले से टकराने पर कार में सवार 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ड्राइवर घायल हो गया | उसको इलाज के लिए मोगा सिविल अस्पताल ले जाया गया | हादसे को लकेर थाना अजितवाल के एसएचओ ने बताया कि मोगा लुधियाना रोड पर एक्सीडेंट हुआ है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments