हादसे में एक लड़की सहित चार की मौत, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
कानपुर देहात में एक तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई, सड़क हादसे में एक लड़की सहित चार लोगों की मौत हो गई, हादसे में एक मासूम सहित पांच लोग घायल हैं | मासूम की गंभीर हालत देखते हुए उसे कानपुर रेफर किया गया है |
घटना जनपद कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र की है. बताया जा रहा है कि हादसा पामा चौकी क्षेत्र के हृदयपुर गांव में हुआ. तेज रफ्तार कार औरैया से गजनेर के भैथाना जा रही थी. कि ड्राइवर ने उस पर से नियंत्रण खो दिया. वह अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई. पेड़ से टकराते ही उसके परखच्चे उड़ गए |
अर्टिगा में सवार गजनेर थाना क्षेत्र के भैथाना गांव निवासी 28 वर्षीय जय सिंह, औरैया के बिधूना क्षेत्र की बंथरा निवासी उनकी बहन प्रिया सेंगर, 14 वर्षीय भतीजी प्रिया और बंथरा की रहने वाली बुजुर्ग महिला रन्नो देवी की दर्दनाक मौत हो गई |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments