केंद्रीय विद्यालय नया रायपुर में मनाया गया स्थापना दिवस...

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-
आज दिनांक 15.12.2023 को केंद्रीय विद्यालय नया रायपुर में स्थापना दिवस एवं विद्यालय स्तरीय खेलकूद दिवस का आयोजन किया गया।

केंद्रीय विद्यालय संगठन ने आज स्थापना के 60 वर्ष पूर्ण किए है जिसके उपलक्ष में हीरक जयंती महोत्सव का आयोजन किया गया इस उत्सव में विद्यालय के समस्त शिक्षको एवं विद्यालय के छात्र छात्राओं ने पूर्ण उत्साह से भाग लिया ।
हीरक जयंती के उपलक्ष में विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य एस. पी. श्रीवास्तव ने शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को शपथ शपथ दिलवाई गई एवं विद्यालय के स्नाकोत्तर शिक्षक पुष्पद्वज नायक ने आयुक्त महोदया के संदेश का पाठ किया गया ।
सरस्वती वंदना के पश्चात विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया इसके पश्चात विद्यालय स्तरीय वार्षिक खेलकूद दिवस का भी आयोजन किया गया जिसमे बच्चो ने पूर्ण उत्साह से भाग लिया ।
विद्यालय के प्राचार्य बी. एस. अहिरे के आदेशानुसार विद्यार्थियों के लिए वार्षिक खेलकूद दिवस का सफल आयोजन विद्यालय के खेल शिक्षक एस.टी.शिवा के कुशल मार्गदर्शन में हुआ जिसमे विद्यार्थियों ने भाग लिया और विभिन्न प्रतियोगिता में अपना स्थान सुनिश्चित किया।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments