पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद आज छत्तीसगढ़ दौरे पर.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए राजनीतिक पार्टियां जोर शोर से प्रचार प्रसार में लगी हैं। 20 सीटों पर पहले चरण का चुनाव 7 नवंबर को ख़त्म हो गया है। इसके बाद बची हुई सीटों पर दूसरे चरण का चुनाव 17 नवंबर को होना है। ऐसे में अब अब राजनीतिक पार्टियां दूसरे चरण की तैयारियों में जुट गई हैं। इसी कड़ी में आज पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद का छत्तीसगढ़ दौरा है।
आज पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर रायपुर के धरसींवा में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। वहीं खरोरा में भी प्रचार प्रसार के साथ आमसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद मंत्री रविशंकर प्रसाद भाजपा दफ्तर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments