पहली सालगिरह पर पूर्व TMC नेता ने पत्नी को गिफ्ट किया AK-47.......

पश्चिम बंगाल विधानसभा के उपाध्यक्ष आशीष बनर्जी के करीबी और तृणमूल कांग्रेस के पूर्व नेता रियाजुल हक ने शादी की सालगिरह पर अपनी पत्नी को एक-47 गिफ्ट की. रायफल गिफ्ट करने के बाद उन्होंने इसकी तस्वीर फेसबुक पर भी शेयर कर दीं. इसके बाद विवाद बढ़ने पर उन्होंने सफाई देते हुए कहा, 'उन्होंने पत्नी को खिलौना लाकर दिया है, यह बंदूक नहीं है |'
फोटो वायरल होते ही रियाजुल ने ये तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट से डिलीट कर दीं. उसके बाद उन्होंने कहा, पहली साल गिरह थी तो उनको लगा कि कुछ विशेष करना चाहिए इसलिए पत्नी के एक-47 रायफल का खिलौना लाकर गिफ्ट कर दिया' हालांकि विवाद इस बात से नहीं थमा. बीजेपी ने कहा, 'इस पूरे प्रकरण की जांच की जानी चाहिए |'






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments