google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

गौठान में धान सोसाइटी के पूर्व अध्यक्ष ने किया सुसाइड.....

Jan 6, 2024
1 min read




























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

राजनांदगांव - डोंगरगांव क्षेत्र के खुर्सीटिकुल सोसाइटी के एक पूर्व अध्यक्ष ने कथित तौर पर प्रताडऩा का आरोप लगाते एक भाजपा नेता के नाम चिट्ठी लिखकर खुदकुशी कर ली। भाजपा नेता पर लगे आरोप पर पार्टी की ओर से अब तक प्रतिक्रिया नहीं आई है। इस मामले को लेकर कांग्रेस ने दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।


डोंगरगांव क्षेत्र के ग्राम खुर्सीटिकुल सेवा सहारी समिति के पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मण साहू ने गुरुवार को धान खरीदी केंद्र के समीप बने गौठान के बबूल पेड में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व अध्यक्ष साहू ने मरने से पहले सुसाइडल नोट भी लिखा है। जिसमें कुछ जनप्रतिनिधियों के नाम शामिल है, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। मृतक का एक पुत्र और एक पुत्री है। उनका अंतिम संस्कार गृह ग्राम में किया गया।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html