पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर- विश्व कप को लेकर बोले, विराट कोहली कप्तान होते तो…

ICC क्रिकेट विश्व कप की शुरुआत में अब 49 दिन का समय बचा रह गया है | इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम ने पिछले तीन वर्षों में न जाने कितने प्रयोग किए लेकिन सवाल अब भी वही है कि चौथे नंबर पर बल्लेबाजी कौन करेगा, विकेटकीपर कौन होगा आदि. कुल मिलकर कहे तो भारतीय टीम की क्रिकेट के महाकुंभ के लिए तैयारी अब तक अधूरी है जबकि इस बार विश्व कप का आयोजन भारत में पांच अक्टूबर से 19 सितंबर तक किया जा रहा है. ऐसे में पड़ोसी देश पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर राशिद लतीफ ने विराट कोहली को लेकर बड़ा बयान दिया है.
लतीफ का मानना है कि, अगर कोहली भारतीय टीम के कप्तान होते तो भारतीय टीम अब तक विश्व कप की अपनी तैयारी पूरी कर चुकी होती. बता दें कि, भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और मुख्य कोच राहुल द्रविड़ सहित टीम मैनेजमेंट अब भी 15 सदस्यीय टीम को लेकर किसी निर्णय पर नहीं पहुंचे हैं. इसके पीछे का मुख्य कारण केएल राहुल और श्रेयस अय्यर का फिटनेस रिपोर्ट बताया जा रहा है.
गौरतलब है कि एशिया कप की शुरुआत 30 अगस्त से हो रही है. इसे पाकिस्तान और श्रीलंका मिलकर होस्ट कर रहे हैं. एशिया कप और विश्व कप जैसे बड़े टूर्नामेंटों के लिए बीसीसीआई ने अब तक अपनी टीम घोषित नहीं की है. इसका मुख्य कारण टीम में खिलाड़ियों को लेकर सामंजस्य न बैठना है |
इस पर लतीफ ने कहा कि, भारतीय टीम के मैनेजमेंट ने मध्यक्रम में काफी प्रयोग किया है. हाल के दिनों में एक से लेकर सात नंबर तक कई बल्लेबाजी प्रयोग किए हैं, जिस कारण भारत के खिलाड़ी अभी तक सेट नहीं हो पाए | मुझे लगता है कि अगर इस समय भी कोहली कप्तान होते तो भारतीय टीम विश्व कप के लिए पूरी तरह से सेट हो गई होती. उन्होंने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि पिछले दो वर्षों में कई उम्मीदवारों को कप्तानी सौंपने के बाद भारत को कोई फायदा नहीं हुआ है | अगर उन्होंने कोहली को कप्तान बने रहने दिया होता तो भारत अभी तक विश्व कप के लिए शत प्रतिशत तैयार होता |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments