google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

पूर्व नक्सली कमांडर ने किया मतदान, नक्सलियों के मांद में भी वोटरों में खूब उत्साह...

Nov 7, 2023
2 min read





































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

रायपुर- छत्तीसगढ़ में विधानसभा की 20 सीटों पर वोटिंग हो रही है। पहले चरण में कड़ी सुरक्षा के बीच नक्सल प्रभावित इलाकों में मतदान चल रहा है। छत्तीसगढ़ में कई नक्सली हिंसा छोड़कर समाज की मुख्यधार से जुड़े हैं। ऐसा ही एक नाम है नक्सलियों की अमदाई एरिया कमेटी की पूर्व महिला कमांडर सुमित्रा साहू का जिसने हिंसा छोड़कर देश और राज्य के लोकतांत्रिक व्यवस्था में विश्वास जताया है और वहां हो रहे चुनाव में पहली बार मतदान किया।


सुमित्रा साहू ने 13 साल तक चुनाव का बहिष्कार किया था। आत्मसमर्पण के बाद सुमित्रा साहू ना सिर्फ समाज की मुख्यधारा से जुड़ी बल्कि अब आरक्षक बनकर नक्सलियों से मोर्चा ले रही हैं।


कड़ी सुरक्षा के बीच नक्सल प्रभावित बस्तर में सुबह से ही बूथों पर लंबी कतार है। सुकमा में नक्सलियों ने सुबह आईईडी धमाका करके खौफ पैदा करने की कोशिश जरूर की, लेकिन बुलेट पर बैलेट भारी पड़ता दिख रहा है। सुकमा के कारीगुंडम इलाके में 23 साल बाद मतदान हो रहा है। सीआरपीएफ 150 बटालियन और जिला बल के सुरक्षा घेरे में यहां शांतिपूर्वक मतदान हो रहा है।


पहले चरण की 10 सीटों पर सुबह 7 बजे और अन्य 10 सीटों पर सुबह 8 बजे मतदान शुरू हुआ। सुबह 9 बजे तक 9.33 फीसदी मतदान हो चुका था। पहले चरण में 25 महिलाओं सहित 223 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला 40,78,681 मतदाता कर रहे हैं। इनमें 19,93,937 पुरुष, 20,84,675 महिला वोटर्स हैं। 69 थर्ड जेंडर वोटर शामिल हैं।


मतदान शुरू होने के बाद से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतार देखी जा सकती है। मतदान के शुरुआती एक घंटे के भीतर ही कोंडागांव से कांग्रेस प्रत्याशी और मंत्री मोहन मरकाम और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रत्याशी और पूर्व मंत्री लता उसेंडी ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। राज्य की नारायणपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी और पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है तथा कोंटा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी और मंत्री कवासी लखमा ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html