google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

पूर्व विधायक बिस्मिता गोगाई-पार्टी के नेता ब्लाउज पर कमल के बारे में बात करते...

Jan 29, 2024
2 min read






































गुवाहाटी- असम में कांग्रेस का साथ छोड़ने वालीं पूर्व विधायक बिस्मिता गोगाई ने बगैर नाम लिए पार्टी के नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पार्टी के नेता उनके ‘ब्लाउज पर कमल’ के बारे में बात करते थे। साथ ही उन्होंने कहा है कि पार्टी में महिलाओं के लिए सम्मान नहीं है। कांग्रेस और ऑल असम स्टूडेंट्स यूनियन (AASU) के 150 से ज्यादा नेता रविवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो चुके हैं।

गोगोई ने पत्रकारों को बताया है कि कैसे ब्लाउज से जुड़ी घटना ने उन्हें प्रभावित किया था। साथ ही उन्होंने जानकारी दी है कि इसके बारे में कांग्रेस नेता तक बात कर रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने कहा, ‘मैंने कभी भी नहीं सोचा था कि ब्लाउज पर कमल है या नहीं। मैंने कमल की डिजाइन वाला ब्लाउज पहना था, जो सामान्य बात है।’

उन्होंने कहा, ‘मुझे यहां सार्वजनिक रूप से ब्लाउज के बारे में बात करने तक में परेशानी हो रही है। यह घटना भारत जोड़ो यात्रा के दौरान हुई थी, जो खुमतई में प्रदेश स्तर पर निकाली गई थी। यात्रा के दौरान मैंने वो ड्रेस पहनी थी। उन्हें लगा कि यह संकेत है कि मैं भाजपा में जाने की योजना बना रही हूं। यहां तक कि शीर्ष नेतृत्व भी इस मुद्दे पर राजीव भवन में बात कर रहा था।’

उन्होंने बताया कि इस घटना से उन्हें गहरा धक्का लगा था और रोना आ गया था। रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने कहा, ‘यह महिलाओं के लिए अपमान की बात है। मुझे उस घटना से दुख पहुंचा था। जब मैंने इसके बारे में सुना तो मुझे रोना आ गया था। मेरा सम्मान उस दिन ही खत्म हो गया था। अगर पार्टी में महिला विरोधी बातें होती रहेंगी, तो लोग पार्टी में कैसे रुकेंगे? हर कदम पर मेरा मानसिक शोषण किया गया। वे मुझे काम में शामिल नहीं करना चाहते थे। मुझे कई बड़े चर्चाओं से दूर रखा गया।’

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html