google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

दिनदहाड़े पूर्व मंत्री की पत्नी से मंदिर में लूट, मचा हड़कंप......

Aug 18, 2023
2 min read






























































यूपी की राजधानी लखनऊ में लूट की सनसनीखेज घटना सामने आई है, यहां पूर्व मंत्री की पत्नी से मंदिर में पूजा करने के दौरान लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया गया. बदमाश ने उनकी गर्दन पर चाकू लगाकर मंगलसूत्र, हीरे व सोने की अंगूठी और कान के टॉप्स लूट लिए. इसके बाद वो बड़े आराम से मौके से फरार हो गया, पूर्व मंत्री ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद सीसीटीवी फुटेज के सहारे बदमाश की तलाश की जा रही है |


जानकारी के मुताबिक, घटना 17 अगस्त की लखनऊ के थाना गोमती नगर स्थित वरदान खंड की है, जहां शंखलाल मांझी अपनी पत्नी अंजना देवी और परिवार के साथ रहते हैं, मूल रूप से संत कबीर नगर निवासी शंखलाल समाजवादी पार्टी सरकार में मंत्री रहे हैं | घटना के दिन उनकी पत्नी अंजना रोजाना की तरह घर के पास स्थित एक मंदिर में पूजा करने गई थीं, इसी दौरान मंदिर में एक युवक भी आ गया, इससे पहले कि पूर्व मंत्री की पत्नी कुछ समझ पातीं युवक ने उनकी गर्दन पर चाकू रख दिया. उसने सारे जेवर उतारने को कहा. जब अंजना देवी ने ऐसा करने मना मना किया तो युवक ने उनकी गर्दन पर चाकू गड़ा दिया और जान से मारने की धमकी देने लगा, जिसके बाद उन्होंने दो मंगलसूत्र, हीरे व सोने की अंगूठी उताकर युवक को दे दी, जिसे लेकर वो मौके से फरार हो गया |


अंजना देवी ने कहा कि युवक उनसे कंगन उतारने के लिए भी कह रहा था, लेकिन जल्दी-जल्दी में वो उसे नहीं ले सका, जाते-जाते युवक धमकी देकर गया, इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई | घटना को लेकर लखनऊ के पूर्वी जोन के एडीसीपी सैयद अली अब्बास ने बताया कि बदमाश अकेला ही आया था और मुंह पर कपड़ा बांधे हुए था, हुलिया के आधार पर आसपास के सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं. जांच के लिए चार टीमें लगाई गई हैं. पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है, जल्द गिरफ्तारी होगी |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html