पूर्व मंत्री ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री और रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी रुस्तम सिंह ने भाजपा की प्राथमिक सदस्य से इस्तीफा दे दिया। टिकट वितरण से नाराज रुस्तम सिंह ने त्यागपत्र में लिखा है कि वो भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता के साथ ही पार्टी के सभी दायित्वों से इस्तीफा देते हैं।
प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी रुस्तम सिंह टिकट वितरण को लेकर खासे नाराज चल रहे थे। आखिरकार उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देते हुए बसपा का दामन थामा है। बसपा ने उन्हें प्रत्याशी घोषित कर चुनाव मैदान में उतारा है। इससे भाजपा को मुरैना समेत आस-पास की विधानसभा सीटों पर भी नुक्सान उठाना पड़ सकता है। रुस्तम सिंह ने त्यागपत्र पार्टी के तमाम कर्ताधर्ताओं को प्रेषित कर दिया है। इसके साथ ही अब वे बीएसपी के प्रत्याशी के तौर पर चुनाव मैदान में नजर आएंगे।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments