google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने किया सावन उत्सव का आयोजन....

Aug 7, 2023
2 min read











































  • रायपुर पश्चिम विधानसभा की हज़ारों महिलाओं ने लिया उत्सव का आनंद

  • तीज त्यौहारों, संस्कृति को बढ़ाने का प्रयास लगातार जारी रहेगा: मूणत

पत्रकार अमृतेश्वर की कलम से:- पूर्व कैबिनेट मंत्री और भाजपा प्रवक्ता राजेश मूणत की अगुवाई में रायपुर पश्चिम विधानसभा भाजपा के चारों मंडल की महिला कार्यकर्ताओं के लिए रविवार को 2 स्थानों पर सावन उत्सव का आयोजन किया गया।


मारुति मंगलम ,गुढ़ियारी, सोनकर बाड़ी और अश्वनी नगर में आयोजित सावन उत्सव में श्री राजेश मूणत ने उपस्थित होकर महिला कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया।


सावन महोत्सव में रायपुर पश्चिम विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा पदाधिकारी एवं सांस्कृतिक, खेल, सामाजिक एवं विभिन्ना क्षेत्रों से जुड़ी हज़ारों महिलाएं सम्मिलित हुईं। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष अनिल सोनकर, बी श्रीनिवास राव, प्रीतम ठाकुर, भूपेंद्र ठाकुर, महामंत्री राजू श्रीवास, संजय सिंह, दिनेश शर्मा, विकास सेठिया, पुरुषोत्तम मोवले, जिला उपाध्यक्ष मनोरमा हनोतिया, नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे अध्यक्ष महिला मोर्चा सुमन सिंह, अनिता पंडित, निशा स्वर्णकार, शकुन ठाकुर, महामंत्री श्रद्धा मिश्रा, पूर्णिमा मानिकपुरी, रश्मि राजपूत, पार्षद रजयंत ध्रुव, राजेश ठाकुर, भोला राम साहू, गोदावरी साहू कामिनी साहू

समेत अन्य क्षेत्र की कई महिलाओं ने इस कार्यक्रम में शिरकत दी।


सावन उत्सव के दौरान महिलाओं के लिए गीत संगीत के अलावा कई प्रकार के प्रतियोगिताएं जैसे झूला, नृत्य, फुगड़ी, हाउजी ,सोलह सिंगार प्रतियोगिता, सेल्फी प्रतियोगिता, रैंप वाक और भी अन्य प्रकार के प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं ने कार्यक्रम का जमकर आनंद लिया।


इस मौके पर श्री राजेश मूणत ने सावन उत्सव में शामिल सभी महिलाओं को श्रावण मास की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान भोलेनाथ और माता आदिशक्ति का आशीर्वाद हमेशा बने रहे।


श्री मूणत ने आगे कहा कि किसी भी पर्व को उल्लासपूर्ण तरीक़े से मानना हमे भारतीय संस्कृति के और नजदीक लेकर जाता है, साथ ही यह एहसास दिलाता है कि हमे परंपराओं के माध्यम से अपनी जड़ों से जुड़े रहना चाहिए।


श्री मूणत ने कहा कि सावन उत्सव समेत अन्य सांस्कृतिक आयोजन के माध्यम से भाजपा ने भारत की संस्कृति और तीज त्योहारों को घर-घर तक पहुंचाने और उसमें उसकी महत्वता और लोगों को जागरूक करने की एक कोशिश कर रही है। संस्कृति और अपने तीज त्योहारों को और आगे बढ़ाने का प्रयास लगातार जारी रहेगा।


 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html