google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

पूर्व मंत्री बृजमोहन बोले ‘सीएम भूपेश बघेल को हार का हो गया है आभास’ , ...

Nov 20, 2023
1 min read






























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

पहले और दूसरे चरण के मतदान के बाद प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने विधायकों के साथ समीक्षा बैठक ली थी। जिसमें तमाम अहम मुद्दों पर बातचीत की गई, इसी को लेकर पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, कांग्रेस अपनी हार की समीक्षा कर रही है। उनकी विदाई जनता ने तय कर दी है, इसलिए अपनी विदाई और हार की समीक्षा की जा रही है।


सीएम भूपेश बघेल ने 75 पार सीट लाने का दावा किया था। इसी पर पूर्व मंत्री बृजमोहन ने कहा कि, आश्वस्त कोई नहीं है, सभी की आंखों में धूल झोंकने का काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री तो कुछ बोल ही नहीं रहे, महादेव घाट में छठ के कार्यक्रम में जो मुख्यमंत्री की बॉडी लैंग्वेज और दबा हुआ बोल था। इस बात से उनको आभास हो गया है कि, कांग्रेस जाने वाली है और बीजेपी आने वाली है।


अलग- अलग विधानसभाओं की सर्वे रिपोर्ट पर बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, यह सर्वे रिपोर्ट कार्ड नहीं, कार्यकर्ताओं के बातचीत के माध्यम से आंकलन करना है। इसी आंकलन से बीजेपी की सरकार बनना तय है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html