JNU की पूर्व छात्र नेता शेहला राशिद ने की मोदी सरकार की तारीफ में कहा ह्यूमन राइट्स रिकॉर्ड सुधरा..

पूर्व जवाहरलाल नेहरू यूनिर्विटी JNU छात्रसंघ नेता शहला रशीद ने मोदी सरकार की तारीफ की है | ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट रशीद ने ट्विटर पर लिखा कि 'मोदी सरकार में कश्मीर में मानवाधिकारों का रिकॉर्ड सुधरा है | राज्य में जिंदगियां बच रही हैं। सरकार के स्पष्ट रुख ने लोगों के जीवन बचाने में मदद की है। शेहला राशिद की यह प्रतिक्रिया कई लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है। वह जम्मू-कश्मीर से ताल्लुक रखती हैं। जेएनयू छात्र संघ की शेहला उपाध्यक्ष रह चुकी हैं। फरवरी 2016 में जब जेएनयू के तत्कालीन छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार और उमर खालिद की राजद्रोह के आरोप में गिरफ्तारी हुई थी, उसके बाद शेहला ने जोरदार प्रदर्शन किए थे। जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने का शेहला ने तीखा विरोध किया था।
शेहला राशिद ने ट्वीट करते हुए कहा कि इस बात को स्वीकार करना भले ही असुविधाजनक हो, लेकिन सच यह है कि नरेंद्र मोदी सरकार और जम्मू-कश्मीर एलजी के प्रशासन में कश्मीर में मानवाधिकार रिकॉर्ड में सुधार हुआ है। सरकार के स्पष्ट रुख ने कुल मिलाकर जिंदगियां बचाने में मदद की है। यही उनका नजरिया है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments