पूर्व IAS ने 3 हजार समर्थकों के साथ थामा बीजेपी का दामन......

प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए चंद दिन ही बच गए हैं, चुनावी सरगर्मियों के बीच बड़े अधिकारी भी इस्तीफा देकर चुनावी मैदान पर ताल ठोक चुके हैं, कई अधिकारियों ने वीआरएस ले लिया है | इसी बीच चुनावी रण में एक और IAS की एंट्री हो चुकी है, इनका नाम है नीलकंठ टेकाम, बुधवार को कोंडागांव में 3000 समर्थकों के साथ टेकाम ने भाजपा में शामिल हो गए |
कार्यक्रम के दौरान नीलकंठ टेकाम ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि प्रशासनिक अधिकारी रहते जो सहयोग मुझे मिला, उससे ज्यादा विश्वास और सहयोग लोगों का मिलेगा. आने वाले दिनों में हम छत्तीसगढ़ और बस्तर के लिए जरुर कुछ कर के दिखाएंगे, आगे उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मुझे जबरदस्ती तीन साल से बेवजह बैठाकर रखा गया था, लेकिन अब पहले जो छोटी-मोटी बाधाएं आती थीं अब वो बाधाएं नहीं रहेंगी. हम खुलकर के काम करेंगे |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments