google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया आ सकते हैं जेल से बाहर..

Nov 10, 2023
2 min read







































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

नई दिल्ली- शराब घोटाले के आरोपों से घिरे दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) नेता मनीष सिसोदिया दिवाली से पहले एक बार फिर तिहाड़ जेल से बाहर आ सकते हैं। सिसोदिया ने पांच दिनों के लिए हिरासत में रहते हुए अपनी बीमार पत्नी सीमा सिसोदिया से मिलने की अनुमति के लिए राउज एवेन्यू कोर्ट में अर्जी दायर की है।


स्पेशल जज एम.के. नागपाल शनिवार को सिसोदिया की अर्जी पर सुनवाई करेंगे। कोर्ट दिल्ली के कथित शराब घोटाले से जुड़े सीबीआई और ईडी के मामलों की सुनवाई कर रही है। पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सीबीआई के साथ-साथ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में भी आरोपी हैं।


दोनों मामलों में, सिसोदिया और अन्य आरोपी व्यक्तियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया गया है। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। उनकी पिछली जमानत अर्जी हाईकोर्ट के साथ-साथ ट्रायल कोर्ट ने भी खारिज कर दी थी। हालांकि, जून में हाईकोर्ट ने उन्हें हिरासत में अपनी पत्नी से मिलने की अनुमति दे दी थी।


दिल्ली एक्साइज पॉलिसी मामले में ‘आप’ सांसद संजय सिंह को भी गिरफ्तार किया गया है। वह न्यायिक हिरासत में हैं और शुक्रवार को संबंधित अदालत में पेश किया जाना है। ईडी ने आरोप लगाया है कि मनीष सिसोदिया की एक्टिविटीज के कारण लगभग 622 करोड़ रुपये की अपराध आय उत्पन्न हुई है। इस मामले में ईडी ने 9 मार्च को सिसोदिया को गिरफ्तार किया था।


इससे पहले सीबीआई ने 2021-22 की आबकारी नीति लागू करने में कथित भ्रष्टाचार को लेकर सिसोदिया को 26 फरवरी को करीब 8 घंटे की लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया था। जांच एजेंसी का कहना है कि आबकारी नीति तैयार करने और कार्यान्वयन दोनों में अनियमितताएं थीं और उसका मकसद ‘आप’ से जुड़े लोगों को कथित तौर पर लाभ पहुंचाना था। सीबीआई के अधिकारी सिसोदिया के जवाब से संतुष्ट नहीं थे और उन्होंने आरोप लगाया कि सिसोदिया जांच में सहयोग नहीं कर रहे थे जिसके परिणामस्वरूप उन्हें गिरफ्तार किया गया।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html