google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

पूर्व सीएम रमन सिंह ने की दूसरे चरण के मतदान की तारीख बदलने की मांग...

Oct 18, 2023
1 min read










































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

छत्तीसगढ़- सहित पांच राज्यों के लिए निर्वाचन आयोग ने चुनावी तारीखों का ऐलान कर दिया है। निर्वाचन आयोग के निर्देश के अनुसार छत्तीसगढ़ में चुनाव दो चरणों में संपन्न कराया जाएगा। पहले चरण के लिए 7 नवंबर को सीटों पर मतदान किया जाएगा और दूसरे चरण में 17 नवंबर को बची हुई 70 सीटों पर वोटिंग होगी। लेकिन चुनावी सरगर्मी के बीच पूर्व सीएम रमन सिंह ने दूसरे चरण के मतदान की तारीखों में बदलाव की मांग की है।


पूर्व सीएम रमन सिंह ने ट्वीट कर लिखा है कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण (17 नवंबर) के निकट छठ पूजा का पर्व आने से बड़ी संख्या में मतदाता इस निर्वाचन प्रक्रिया का हिस्सा नहीं बन पायेंगे। मैं निर्वाचन आयोग से आग्रह करता हूं कि दूसरे चरण के मतदान को आगे बढ़ाने की कृपा करें, जिससे अधिक से अधिक संख्या में मतदाता इस चुनाव से जुड़कर अपने मताधिकार का उपयोग कर पाएं।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html