google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई...

Dec 10, 2023
1 min read




































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

रायपुर- पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी। बघेल ने आगे X पोस्ट में लिखा, नवा छत्तीसगढ़ की न्याय और प्रगति यात्रा को आप मुख्यमंत्री के रूप में आगे बढ़ाएँ, ऐसी कामना करता हूँ।


डॉ. चरण दास महंत ने भी विष्णुदेव साय के मुख्यमंत्री मनोनीत होने पर उन्हें बधाई देते हुए कहा है कि एक भले व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाए जाने से उन्हें खुशी है। उन्होंने साय को जनकल्याण की एक अच्छी पारी के लिए शुभकामनाएं दी हैं। आगे उन्होंने कहा कि विष्णुदेव साय एक सरल आदिवासी नेता हैं, और उनसे इस आदिवासी प्रदेश में संवेदनशील होने की उम्मीद वे करते हैं।


विष्णुदेव साय कुनकुरी से विधायक हैं और प्रदेश के बड़े आदिवासी नेता हैं। वे 2 बार छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं। प्रचार के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा था कि, इन्हें जिताइए, मैं इनको बड़ा आदमी बना दूंगा। वहीं आज विधायक दल की बैठक से पहले रमन सिंह और संगठन महामंत्री पवन साय के साथ भी पर्यवेक्षकों ने चर्चा की थी।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html