व्यवहार को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री और महिला रिपोर्टर विवादों में घिरे...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेन्स के नेता फारुक अब्दुल्ला का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक महिला पत्रकार से उटपटांग सवाल पूछते नजर आ रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं समेत कई पत्रकारों ने वरिष्ठ नेता के इस व्यवहार की तीखी आलोचना की है। आलोचकों ने अब्दुल्ला के इस व्यवहार को 'अपमानजनक और घृणित' करार दिया है।
एक युवा महिला रिपोर्टर, जो राजनीतिक मामलों पर फारूक अब्दुल्ला से सवाल पूछने की कोशिश कर रही हैं, उनसे पूर्व मुख्यमंत्री व्यक्तिगत जानकारी पूछ रहे हैं। इसके बाद भी जब पत्रकार उरफाना मुनीर सवाल पूछने की कोशिश करती हैं, तो फारूक अब्दुल्ला उनसे उनकी शादी, पारिवारिक पृष्ठभूमि से संबंधित सवाल पूछने लगते हैं और अंत में उन्हें कुछ अनचाही सलाह भी देते हैं।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments