वन मंत्री केदार कश्यप, संकीर्तन कार्यक्रम में शामिल हुए....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
रायपुर - अयोध्या में श्रीराम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर दंडकारण्य क्षेत्र भी राममय हो गया है | इस अवसर पर जगदलपुर में आयोजित संकीर्तन कार्यक्रम में दौरान वन मंत्री केदार कश्यप शामिल हुए, उन्होंने कहा कि ये हम सब के लिए सौभाग्य का क्षण है, हम ऐसे समय के साक्षी बन रहे हैं, जब भगवान राम के मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा हो रहा है | मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि बस्तर में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर खुशी का माहौल है, इसके लिए हमारे पूर्वजों ने लंबे समय तक संघर्ष किया | गोलियां चली, लाठियां खाईं, शहादत दी और उसके बाद आज भगवान राम का मंदिर बन गया है, ये समय हर्ष का विषय है, भगवान राम के ननिहाल छत्तीसगढ़ में भी हर्षोल्लास है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments