वन विभाग का रेड अलर्ट जारी, गांव वालों को सुनाई दी बाघ की दहाड़.........

एक बार फिर बाघ की दहाड़ ने लोगों को दहशत में डाल दिया है | सूरजपुर वन मंडल के ओडगी वन परिक्षेत्र के जंगल में रविवार को कुछ लोगों ने बाघ को देखा | उन्होंने इसका वीडियो भी बनाया |ओडगी वन परिक्षेत्र के जंगलों में ग्रामीणों ने बाघ देखने का दावा किया है | ग्रामीणों के पास मिले वीडियो के आधार पर वन विभाग अलर्ट हो गया है | बाघ के लोकेशन का पता लगाने के लिए जंगलों में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं | वन विभाग ने ओडगी से लगे गांवों के ग्रामीणों को रात होने के बाद घर से न निकलने की हिदायत दी है | लोगों को जंगल की तरफ नहीं जाने और कोई भी जानकारी मिलने पर तत्काल वन विभाग को सूचित करने के लिए मुनादी कराई जा रही है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments