विदेश मंत्री जयशंकर ने सिंगापुर के उद्योग मंत्री से की मुलाकात.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सिंगापुर के व्यापार एवं उद्योग मंत्री गान किम योंग से शुक्रवार को मुलाकात की और दीर्घकालिक प्रभाव वाले द्विपक्षीय सहयोग के नए क्षेत्रों पर बातचीत की। जयशंकर दक्षिण पूर्व एशिया के दो देशों की अपनी यात्रा के दूसरे चरण में यहां पहुंचे हैं। वह सिंगापुर के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति थर्मन षणमुगरत्नम और अन्य वरिष्ठ नेताओं से भी मिलेंगे और द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा करेंगे तथा साझेदारी बढ़ाने के अवसर की तलाश करेंगे।
जयशंकर ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि शुक्रवार सुबह व्यापार एवं उद्योग मंत्री गान किम योंग से मुलाकात करके अच्छा प्रतीत हुआ। हमने दीर्घकालिक प्रभाव वाले सहयोग के नए क्षेत्रों पर बातचीत की। उन्होंने कहा कि वह भारत-सिंगापुर मंत्रिस्तरीय गोलमेज सम्मेलन (आईएसएमआर) में इन विचारों को आगे बढ़ाने को उत्सुक हैं। जयशंकर अपनी दो देशों की आधिकारिक यात्रा के अंतिम चरण में वियतनाम से सिंगापुर पहुंचे हैं।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments