गणेश चतुर्थी पर पहली बार होगी छुट्टी, कलेक्टर ने किया है स्थानीय अवकाश घोषित घोषणा....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
38 वेंं चक्रधर समारोह का 19 से 21 सितम्बर तक नगर निगम ऑडिटोरियम रायगढ़ में गरिमापूर्ण आयोजन होगा। जिसकी तैयारियां लगातार जारी है। गणेश चतुर्थी से प्रारंभ होने वाले चक्रधर समारोह इस बार खास होने वाला हैं, क्योंकि पहली बार गणेश चतुर्थी पर कलेक्टर सिन्हा ने स्थानीय अवकाश घोषित किया है।
जिससे अधिक से अधिक नगरवासी समारोह का आनंद ले सकेंगे।चक्रधर समारोह में पहली बार जिले एवं प्रदेश की बहुसंख्य सांस्कृतिक प्रतिभाओं को मंच प्रदान किया जा रहा है। जहां गायन-वादन और नृत्य के शीर्षस्थ कलाकारों के साथ ही युवा पीढ़ी के प्रतिभाशाली स्थानीय कलाकार भी समारोह में हिस्सा ले रहें हैं।
चक्रधर समारोह में इस वर्ष युवा सहभागिता के तहत बड़ी संख्या में रायगढ़ जिले के स्कूली छात्र-छात्राओं की सामूहिक नृत्य प्रस्तुति एवं स्थानीय कलाकारों को मंच प्रदान किया जा रहा है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments