google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

पहली बार 7 साल के एक बच्चे का दुर्लभ बोन मैरो ट्रांसप्लांट किया गया....

Dec 18, 2023
1 min read




























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

नई दिल्ली - सात साल के एक बच्चे का पहली बार दुर्लभ बोन मैरो ट्रांसप्लांट किया गया | यह ट्रांसप्लांट आर्मी हॉस्पिटल आर एंड आर दिल्ली कैंट में किया गया। यह ट्रांसप्लांट मास्टर सुशांत पौडेल पर किया गया। सुशांत प्राथमिक प्रतिरक्षा क्षमता विकार (इम्यूनोडिफीसिअन्सी डिसऑर्डर) से पीड़ित था। इस अभूतपूर्व प्रक्रिया ने इसी प्रकार की स्वास्थ चुनौतियों का सामना करने वाले बच्चों और उनके परिवारों के लिए भी आशा के नए दरवाजे खोल दिए हैं।


सिपाही प्रदीप पौडेल के 7 साल के बेटे सुशांत का एक साल की उम्र में ही एआरपीसी1बी से ग्रस्त होने का पता चला था, जो इम्यूनोडेफिशियेंसी का एक बहुत ही दुर्लभ रूप है। यह एक ऐसी स्थिति है जिसने उसकी प्रतिरक्षा प्रणाली को गंभीर रूप से प्रभावित कर दिया था, जिसके कारण उसे बार-बार जीवन-घातक संक्रमण और अन्य जटिलताओं का सामना करने का खतरा हो गया था। उसे छह महीने पहले आर्मी हॉस्पिटल (आर एंड आर) में रेफर किया गया था, लेकिन उनके पास एचएलए मैचिंग सिबलिंग डोनर उपलब्ध नहीं था।


अस्पताल की हेमेटोलॉजी विभाग की टीम ने एक उपयुक्त डोनर को तलाशने और सावधानीपूर्वक बोन मैरो ट्रांसप्लांट करने की व्यवस्था करने के लिए एक कठिन यात्रा शुरू की। 30 नवंबर 2023 को किए गए मैच्ड अनरिलेटेड डोनर (एमयूडी) ट्रांसप्लांट में उस एचएलए उपयुक्त डोनर से स्वस्थ स्टेम कोशिकाओं को निकाला गया, जो इस मामले में एक स्वैच्छिक असंबंधित डोनर था, और उन स्टेम सेल्स को सुशांत पौडेल के रक्तप्रवाह में डाला गया। इसके बाद कीमोथेरेपी की बहुत ऊंची खुराक से उसकी स्वयं की दोषपूर्ण कोशिकाओं को नष्ट कर दिया गया।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html