पहली बार 21 तोपों की सलामी स्वदेशी फील्ड गन से....

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 21 तोपों की सलामी पहली बार स्वदेशी फील्ड गन से की गई | इस बार देसी तोपें गरजीं | गरज भी ऐसी की दुश्मन की हालत खराब हो जाए | इस बार तोपों की सलामी 105 मिलिमीटर के इंडियन फील्ड गन से की गई. डियन फील्ड गन के तीन मॉडल हैं. एमके-1, एमके-2 और ट्रक माउंटेड | सबसे कम वजनी तोप 2380 किलो की है | जबकि सबसे भारी वाली 3450 किलोग्राम की. इसकी लंबाई 19.6 फीट होती है |
इसमें 105x371 mm R गोला पड़ता है. इसका गोला आधा किलोमीटर प्रति सेकेंड की गति से बढ़ता है. इसकी रेंज 17 से 20 किलोमीटर है | यह तोप हर मिनट में छह गोले दाग सकता है |माइनस 27 डिग्री सेल्सियस से लेकर 60 डिग्री तापमान तक काम करने की क्षमता है इस तोप में. इस तोप को किसी भी जगह पहुंचाना आसान है | क्योंकि इसके दो-तीन हिस्से हैं जो अलग-अलग हो जाते हैं | युद्धक्षेत्र में इनका इस्तेमाल अब भी हो सकता है | अब इनमें सेल्फ प्रोपेल्ड वैरिएंट्स भी आ गए हैं |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments