google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

न्यू जनता स्वीट्स, मां अंबे स्वीट्स समेत चार प्रतिष्ठानों पर खाद्य विभाग का छापा....

5 days ago
1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:- रायपुर : कार्रवाई के दौरान करीब 150 किलो मिठाई और 10 किलो पनीर नष्ट कराया गया। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर की गई जांच में लापरवाही उजागर हुई है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने शहर के चार प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया, जहां साफ-सफाई और खाद्य सामग्री के सुरक्षित रखरखाव में गंभीर खामियां मिलीं। साथ ही, चारों प्रतिष्ठानों के खाद्य लाइसेंस निलंबित कर कम से कम तीन दिन तक दुकानें बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।


तीन दुकानों समेत ढाबे पर कार्रवाई

खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की यह कार्रवाई नियंत्रक दीपक अग्रवाल के नेतृत्व में की गई। निरीक्षण के दौरान टीम ने तेलीबांधा स्थित न्यू जनता स्वीट्स, मां अंबे स्वीट्स और स्वीट हट एंड बेकरी के अलावा पचपेड़ी नाका स्थित रायपुर ढाबा की जांच की।


सामग्री के रखरखाव में मिली खामियां

जांच के दौरान संबंधित प्रतिष्ठानों में स्वच्छता के निर्धारित मानकों का पालन नहीं पाया गया। खाद्य पदार्थों को सुरक्षित तरीके से रखने में भी लापरवाही सामने आई। इन खामियों को देखते हुए अधिकारियों ने मौके पर ही करीब 150 किलो मिठाई और 10 किलो पनीर नष्ट करवा दिया।


तीन दिन तक दुकानें बंद रखने के निर्देश

विभाग ने चारों प्रतिष्ठानों के खाद्य लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं। इसके साथ ही कम से कम तीन दिन तक दुकानें बंद रखने के निर्देश भी जारी किए गए हैं। इस कार्रवाई का उद्देश्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करना और उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए स्वच्छता संबंधी नियमों का पालन कराना है। #RaipurNews #FoodSafety #RaipurUpdates #FoodDepartment #Chhattisgarh #LocalNews #RaipurFood #BreakingADNNews


Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html